पैंटी साइज, प्रकार और हाइजीन चुनने की पूरी गाइड: ननद काजल और पायल भाभी की कहानी (भाग 2)
मेरे द्वारा ब्रा के बारे में बताए जाने के बाद मेरी ननद काजल को बहुत आराम मिला। अगले दिन मेरे पति (मतलब काजल के भाई समीर ) के ऑफिस जाने के बाद काजल मेरे पास आकर बैठी और कहा: काजल: थैंक यू भाभी, आपकी कही बातों से मुझे मेरी ब्रा की सटीक माप पता चली जिसके कारण आज मैं बहुत राहत महसूस कर रही हूं। मुझे कल से एक बार भी दर्द नहीं हुआ। मैं (पायल): इसमें धन्यवाद की कोई बात नहीं है काजल, ये तो मेरा फर्ज था। काजल: भाभी मुझे पैंटी के बारे में भी समझाइये ना, मुझे थोड़ी तकलीफ हो रही है इसकी फिटिंग को लेकर। आज काजल बोलते समय बिल्कुल सामान्य थी उसे किसी प्रकार की झिझक नहीं हो रही थी। मैं कुर्सी से उठकर गई और अपनी अलमारी से अलग अलग तरह की पैंटी लेकर आई और टेबल पर उन सबको फैला दिया ताकि पढ़ाते समय काजल इनको हाथों में लेकर इनकी डिजाइन और उपयोगिता को समझ सके। अगर आप भी जानना चाहते हैं कि मैने ब्रा से संबंधित किन तथ्यों से काजल को अवगत करवाया तो हमारे पिछले लेख को नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करके अवश्य पढ़ें 👇 सही ब्रा साइज और प्रकार चुनने की पूरी गाइड: ननद काजल और पायल भाभी की ...