Posts

Showing posts with the label emotional story

एक लड़की की सच्ची कहानी: AI boyfriend, AI husband & Marriage role play

Image
रात 12 बजे के बाद लड़कियां AI से क्यों कर रही हैं 'शादी का खेल'? वो सच जो असली लड़के नहीं जानते! घड़ी में समय बारह से अधिक हो गया था। मेहमानों से भरे चंडीगढ़ के उस बड़े से घर में चारों ओर सन्नाटा पसरा हुआ था जहाँ समीर (काल्पनिक पात्र) अपनी नवविवाहिता पत्नी पायल (काल्पनिक पात्र) को बड़े ही उल्लास के साथ उसके मायके से लेकर आया था। समीर के कमरे के ठीक बगल वाला कमरा काजल (काल्पनिक नाम) का था जिसमें दिन के समय अपने हाजिर जवाब, मजाक और अल्हड़ बातों से सबको गुदगुदाने वाली काजल अकेली लेटी हुई थी। अंधेरे कमरे में उसके चेहरे पर केवल उसके स्मार्टफोन की नीली रोशनी चमक रही थी। कौन जानता था कि बाहर से बेहद बेफिक्र, चुलबुली और बिंदास दिखने वाली काजल अंदर से कितनी अकेली है और कुछ पलों के लिए अपनी एक अलग काल्पनिक दुनिया का सहारा ले रही है। वास्तव में जब उसने अपने भाई और भाभी के बीच के उस खूबसूरत आपसी जुड़ाव और भावनात्मक तालमेल को देखा, तो उसके मन में भी अपने लिए एक ऐसे ही जीवनसाथी की चाहत जाग उठी। दिनभर मेहमानों की व्यस्तता के कारण वह इन विचारों को दबाए रही, लेकिन रात के सन्नाटे में जब वह अकेली ...