बच्चे होने के बाद पति-पत्नी का रिश्ता: डिलीवरी के बाद पति के करीब कैसे आएं और प्यार कैसे बढ़ाएं? (Husband wife relationship tips after baby)
माँ शब्द इस संसार में जितना पवित्र शब्द है उतना ही खूबसूरत अहसास मातृत्व प्राप्ति में है। बच्चे के जन्म के बाद जहां एक तरफ घर में खुशहाली आती है वहीं दूसरी तरफ माता-पिता की जिम्मेदारियां अचानक बढ़ जाती हैं। विज्ञान की भाषा में मां का प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष दोनों रूपों में सीधा संबंध बच्चे के साथ होता है। ऐसे में अपने जीवन के अन्य पक्षों को पूरा समय महिलाएं नहीं दे पाती हैं। फलतः जाने अनजाने में उनका दाम्पत्य जीवन कब गैर प्राथमिक बन जाता है इस बात का पता ही नहीं चल पाता।
आज के इस आधुनिक और digital world में महिलाएं काफी समझदार हो गई हैं। आज कल हर आयु वर्ग की महिलाएं (शादी से पहले लड़कियां, नवविवाहिताएं, प्रेगनेंट लेडी और मांएं) Husband wife relationship tips after baby से संबंधित तथ्यों और उनके पीछे के तर्कों और विभिन्न प्रकार के व्यावहारिक तरीकों को समझने के लिए तत्परता से प्रयासरत रहती हैं।
अगर आप भी कुछ इस तरह की दुविधाओं में हैं तो आज का हमारा लेख आपको पूर्ण रूप से समर्पित है। यह आपके इन सभी व्यावहारिक द्वंद्वों और संशयों का तार्किक समाधान करने का प्रयास करेगा।"
भाग 1. बच्चों के जन्म के साथ होने वाले मानसिक बदलाव:
ऐसा सोचना सर्वथा गलत है बच्चों के जन्म के बाद एक दूसरे के प्रति दृष्टिकोण बदल जाता है। अगर सच्चाई की तरफ रुख करें तो महसूस होगा कि इस दृष्टिकोण का दायरा अतिरिक्त जिम्मेदारी के समावेशन के कारण बढ़ जाता है। आइए इस संदर्भ में मन में उठने वाले कुछ सामान्य से प्रश्नों के वास्तविक उत्तरों को समझने की तरफ कदम बढ़ाएं।
1. क्या बच्चे होने के बाद पति-पत्नी का प्यार कम हो जाता है?
यह एक बहुत ही सामान्य सा प्रश्न है जिसका वास्तविक जवाब है: नहीं मतलब प्यार का स्वरूप बदलता है उसमें कमी नहीं आती। यह प्रश्न अगर व्यवहारिक दृष्टिकोण से समझें तो निम्न प्रकार की महिलाओं के मन को परेशान करता है:
- नवविवाहिताएं (Newly married): वैसी महिलाएं जिनकी अभी नई नई शादी हुई है और वे अपने सुखद भविष्य के लिए परिवार बढ़ाने (baby plan) के संबंध में विचार कर रही हैं।
- New Mom (new mother): वैसी महिलाएं जिनकी delivery अभी हाल में या कुछ महीने पहले हुई है।
- Old mom (old mother): वैसी महिलाएं जिनको मां बने कुछ वर्ष बीते हैं।
मनोविज्ञान कहता है कि यह कोई समस्या नहीं है, इसके पीछे एक बहुत ही महत्वपूर्ण तार्किक कारण छिपा हुआ है। विवाह के बाद और baby concieve करने के मध्य पति और पत्नी के बीच कोई नहीं होता। लेकिन baby के जन्म के बाद दोनों की मानसिक क्षमताओं का एक बहुत बड़ा हिस्सा एक दूसरे से हटकर बच्चे पर केंद्रित हो जाता है। और दंपति भ्रमित होकर सोचने लगते हैं कि उनके पार्टनर में बदलाव आ गया।
अक्सर पति और पत्नी इस तरह के संशय में आकर प्रारंभिक दिनों की नज़दीकियों की अपेक्षाओं को वर्तमान की जिम्मेदारियों को ऊपर रखने की कोशिश करते हैं जो आगे चलकर उनके दुख का कारण बनता है। उन्हें लगने लगता है कि वे अपने पार्टनर की दूसरी पसंद बन गए/गई है/हैं। वे एक गलत धारणा से प्रेरित होकर आगे बढ़ जाते हैं कि बच्चों की वजह से पति पत्नी में दूरी बढ़ती है। इस लेख के माध्यम से हम कहना चाहेंगे कि यही वे पल होते हैं जिनके बाद पति और पत्नी दोनों को समझ के साथ काम करना चाहिए ताकि सभी जिम्मेदारियां (एक दूसरे के प्रति और बच्चों के प्रति) एक सुंदर संतुलन के साथ निभाई जा सकें।
2. बच्चा होने के बाद पति पत्नी का रिश्ता: बदलावों को समझें
प्राचीन काल से चली आ रही भारतीय सामाजिक परम्पराओं के अनुसार विवाह के बाद पति और पत्नी के जीवन के शुरुआती दो प्रमुख उद्देश्य होते हैं;
- एक दूसरे की आत्माओं का भौतिक और मानसिक मिलन करवाना।
- माता पिता बनना।
जीवन की एक सबसे बड़ी सच्चाई है कि बच्चा होने के बाद पति पत्नी का रिश्ता एक नए अनुशासित ढांचे (disciplined frame) के अंतर्गत एक तरह से पति-पत्नी और बच्चे की एक टीम के सामूहिक रिश्ते में परिवर्तित हो जाता है। इस समय दोनों पार्टनर्स एक नई अवस्था (phase) की सुखद शुरुआत करने में लगे रहते हैं। जैसा हमने बताया कि इस प्रकार की दूरी सिर्फ मन का वहम है लेकिन फिर भी मनोविज्ञान के अनुसार पति और पत्नी के मध्य विकसित होने वाली दूरियों के कई संभावित कारण संभव है जैसे;
- शारीरिक और मानसिक थकावट (Postpartum Exhaustion): बच्चे की देखभाल में महिलाएं इतनी व्यस्त हो जाती हैं कि उन्हें अपने पार्टनर के साथ शांत पल बिताने का समय ही नहीं मिलता। लेकिन इसका ये कतई मतलब नहीं कि वो ध्यान नहीं देती।
- प्राइवेसी (Privacy) की कमी होना: स्वाभाविक है कि नवजात (newly born baby) को अगर कुछ चाहिए तो सबसे पहले उसकी जरूरतों को पूरा करना ही माता-पिता का मुख्य धर्म है। ऐसे में यदि आपस में कुछ पल अकेले बिताने का विचार भी हो, और ठीक उसी समय शिशु को किसी चीज़ की आवश्यकता पड़ जाए, तो अपनी मानसिक स्थिति को तुरंत सामान्य (Normal) करना अपरिहार्य हो जाता है।
- आपस में खुलकर बात न कर पाना: माता पिता बनने के बाद बड़ी मुश्किल से quality time spend करने का मौका मिलता है। जिसके कारण आपस में खुलकर बात कर पाना थोड़ा कठिन कार्य (Tough Task) बन जाता है।
- चिड़चिड़ापन और mood swings: कई बार प्रथम प्रसव (First Delivery) के बाद महिलाओं को इस नई जिम्मेदारी के अनुकूल ढलने में थोड़ा समय लगता है। साथ ही इस दौरान उनके स्वभाव में कुछ भावनात्मक उतार-चढ़ाव भी देखने को मिलते हैं, क्योंकि उनके मस्तिष्क में निरंतर अपनी संतान की सुरक्षा के विचार चलते रहते हैं।
समग्र रूप से देखें तो बदलाव का यह पड़ाव बहुत सुखद होता है, विशेष रूप से प्रथम संतान (First Baby) के संदर्भ में। मनोवैज्ञानिक दृष्टिकोण कहता है कि जिम्मेदारियों के साथ संबंधों का निर्वहन सबसे ज्यादा संतोषप्रद होता है। इसलिए समय की मांग के अनुसार काम करने का विकल्प सबसे बेहतर होता है।
भाग 2. बच्चे के जन्म के पश्चात संबंधों में मधुरता और स्थायित्व
अगर प्रकृति की अलौकिक माया की बात करें तो मातृत्व और पितृत्व का सुख दांपत्य जीवन रूपी कैनवास पर एक नए और खूबसूरत चित्र बनाने के समतुल्य होता है। शिशु के जन्म के बाद माता-पिता का ध्यान नवजात की ओर केंद्रित हो जाना पूर्ण रूपेण स्वाभाविक भी है और नैतिक भी।
इस क्रम में कई बार पति-पत्नी के मध्य आपसी संवाद में एक अस्थायी ठहराव सा आ जाता है जिसे व्यवहार विज्ञान (Behavioral Science) किसी भी प्रकार की दूरी मानने से इनकार करता है। हालांकि जीवन के इस नए व्यावहारिक संक्रमण काल (Transition Phase) में रिश्ते की पुरानी प्रगाढ़ता और मिठास को बनाए रखने के लिए किसी बड़े प्रयास की आवश्यकता नहीं होती, बल्कि छोटे-छोटे दैनिक बदलाव ही बड़े कारगर सिद्ध होते हैं। आइए समझते हैं कि एक माँ अपनी व्यस्त दिनचर्या में से समय निकालकर और अपनी भावनाओं को साझा करके इस नए पड़ाव को कैसे अधिक आनंदमय और मजबूत बना सकती हैं।
1. डिलीवरी के बाद पति के करीब कैसे आएं? (How To Reconnect With Husband After Delivery)
पारंपरिक और मांगलिक अनुष्ठानों के पश्चात पति और पत्नी के मध्य एक अटूट आत्मीय संबंध की शुरुआत होती है। जीवन के इस सुंदर सफर में जैसे-जैसे समय बीतता है, पार्टनर्स के मध्य की शुरुआती झिझक पूरी तरह खत्म हो जाती है, और एक कभी नहीं टूटने वाला तथा गहरा स्नेहपूर्ण मजबूत रिश्ता कायम हो जाता है।
परिवार बढ़ने के साथ अक्सर महिलाएं दिखने में बेहद सामान्य लेकिन एक गंभीर भावनात्मक प्रश्न से जूझती रहती हैं: डिलीवरी के बाद पति के करीब कैसे आएं? अगर समझदारी से काम लेते हुए व्यवहारिक ढंग से सोचा जाए, तो इस प्रश्न का उत्तर हमारे अंदर ही छुपा हुआ है। कुछ व्यावहारिक तकनीकों (Behavioral Techniques) की सहायता से आपसी तालमेल को बेहतर और पहले जैसा रखना कोई बहुत बड़ा कठिन कार्य नहीं है। आइए कुछ उपयोगी तरीकों को समझने का प्रयास करें।
(A). छोटे-छोटे शारीरिक स्पर्श (Physical Touch)
एक बात तो सदियों से चला आ रहा सत्य है कि नवजात शिशु (Newly Born Baby) आरम्भ में पूरी तरह अबोध होते हैं। उनको पता नहीं होता कि romance भी कोई चीज होती है। ऐसे में संभव है कि जब आप नज़दीकियों के बारे में सोचें तब उसे किसी चीज की जरुरत हो। उन्हें सांसारिक या वैवाहिक जीवन की व्यस्तताओं का आभास नहीं होता। ऐसे में संभव है कि जब आप अपने लाइफ पार्टनर के साथ शांत बैठकर बात करने का विचार करें, ठीक उसी समय शिशु को किसी चीज़ की आवश्यकता पड़ जाए।
ऐसी परिस्थितियों में हमेशा धैर्य और समझदारी से काम लें। कभी भी विवाह के शुरुआती दिनों की तरह अत्यधिक अपेक्षाएं न रखें। आपसी जुड़ाव को मजबूत बनाए रखने के लिए दैनिक जीवन के छोटे-छोटे पलों का बुद्धिमानी से उपयोग करें और इस दौरान निम्नलिखित बातों का ध्यान रखें:
- सहज और पारंपरिक सौम्यता (Natural Domestic Look): मनोविज्ञान के अनुसार, पिता बनने के बाद जीवनसाथी के रूप में पुरुषों की अपेक्षाएं और मांगें काफी साधारण व व्यावहारिक हो जाती हैं। वे भली-भांति जानते हैं कि इस समय नए सदस्य की देखभाल को ध्यान में रखते हुए ही महिलाएं अपने परिधानों का चयन करती हैं। ऐसे में आप बिना किसी भारी मेकअप के, एक अत्यंत सहज घरेलू पहनावे और सौम्य चेहरे के साथ भी अपने पति की नजरों में बेहद आदरणीय और सुंदर दिखेंगी।
- एकांत के सही समय का बुद्धिमानी से चयन: इन हालातों में सही समय का इंतजार और उसका सही उपयोग सबसे प्रभावशाली तकनीक है। जब आपको लगे कि शिशु आराम से सो रहा है, तब लिविंग रूम या बालकनी में जाकर अपने पति के समीप बैठें, प्रेमपूर्वक उनका हाथ थामें, या उन्हें एक स्नेहपूर्ण आलिंगन (Hug) देकर कुछ पल बिताएं। ये छोटे-छोटे लेकिन गहरे केयरिंग प्रयास वैवाहिक जीवन में मानसिक और भावनात्मक जुड़ाव को हमेशा बरकरार रखते हैं और आपसी दूरियों की संभावनाओं को पूरी तरह समाप्त कर देते हैं।
(B). अपनी भावनाएं साझा करें
आपके पति भी एक मनुष्य हैं, जो आपकी आवश्यकताओं और मानसिक स्थिति को बिना व्यक्त किए पूर्णतः नहीं समझ सकते। अतः उनके समक्ष अपनी भावनाओं को सही रूप में प्रकट करना अत्यंत आवश्यक है। इसके लिए आप निम्नलिखित व्यावहारिक तरीक़े अपना सकती हैं:
- बिना शब्दों के आत्मीयता प्रकट करने की कला का सकारात्मक प्रयोग (Non-verbal Communication): जब भी आपको दिनचर्या में कुछ एकांत पल मिलें, तो एक सौम्य मुस्कान और स्नेहपूर्ण नजरों से अपने पार्टनर की ओर देखें । आपका यूँ देखना भी आपसी जुड़ाव को मजबूत करता है। व्यावहारिक मनोविज्ञान के अनुसार, प्रत्येक जीवनसाथी अपनी जीवनसंगिनी से एक बेहद मानसिक और भावनात्मक निकटता की अपेक्षा रखता है। जब आप बिना किसी हिचकिचाहट के सकारात्मक भाव प्रदर्शित करती हैं, तो वे वैवाहिक जीवन के इस नूतन पड़ाव में आपका सहयोग करने के लिए सहर्ष तत्पर हो जाते हैं।
- पारिवारिक सामंजस्य और सहज सौम्यता: शिशु की देखभाल के बीच स्वयं की ग्रूमिंग पर भी थोड़ा ध्यान दें। बिस्तर पर जाने से पूर्व या शाम के समय एक अत्यंत सहज, स्वच्छ और शालीन घरेलू पहनावे में रहना आपके आत्मविश्वास को बढ़ाता है। व्यवहार विज्ञान कहता है कि जब एक पुरुष अपनी जीवनसंगिनी को मातृत्व के उत्तरदायित्वों के साथ-साथ अन्य रिश्तों को पूरी तन्मयता और तत्परता के साथ निर्वाह करते हुए देखता है उनके अंतर्मन में आपके प्रति आदर और स्नेह कई गुना बढ़ जाता है। वैवाहिक जीवन के इन सुंदर बदलावों और आपसी तालमेल को गहराई से समझने के लिए आप हमारी यह विशेष गाइड [शादी के शुरुआती दिनों का मनोवैज्ञानिक सच: नई दुल्हन के मन में छिपी घबराहट, दूरी और तनाव का वैज्ञानिक समाधान (Newly Married Girl Mental Stress and Post Marriage Anxiety)] पढ़ सकती हैं।
(C). बच्चे होने के बाद पति को समय कैसे दें? (Time Management Tips)
भले ही बच्चे के जन्म के बाद रिश्ते, जीवनशैली और जिम्मेदारियों का स्वरूप कितना भी बदल जाए, लेकिन एक माँ के अंतर्मन में छिपी वह युवती कभी नहीं मरती, जिसका दिल अपने जीवनसाथी के साथ कुछ प्यारे और व्यक्तिगत पल बिताने के लिए उत्सुक रहता है। शायद इसीलिए इन हालात में अक्सर एक प्रश्न महिलाओं को परेशान करता है कि बच्चे होने के बाद पति को समय कैसे दें? जिसका सबसे बेहतर उत्तर है time management.
इस दिशा में हमारे निम्नलिखित व्यावहारिक सुझाव आपके लिए अत्यंत उपयोगी सिद्ध हो सकते हैं। आप इन अवधारणाओं (Concepts) को अपनी परिस्थितियों के अनुरूप ढालकर एक बेहतरीन और नवीन उपाय विकसित कर सकती हैं:
- बच्चों का स्लीप रूटीन (Sleep Routine) बनाएं: शुरुआत में शिशु (baby) के सोने और जागने के पैटर्न का सूक्ष्मता से अवलोकन करें। यदि डिलीवरी को कुछ महीने बीत चुके हैं, तब बच्चे को हर दिन एक निश्चित समय पर सुलाने की आदत डालें। इस प्रकार बच्चे के व्यवस्थित टाइम फ्रेम में आपको और आपके पति को 'मी-टाइम' (Me-Time) के लिए पर्याप्त अवसर मिल जाएंगे।
- दिन की छोटी शुरुआत: अपने दिन की शुरुआत साथ में बैठकर चाय या कॉफी पीने से करें, भले ही यह समय मात्र 10 से 15 मिनट का ही क्यों न हो। ध्यान रहे कि इस संक्षिप्त अवधि के दौरान न तो मोबाइल फोन आपके पास हो और न ही शिशु की चिंताओं पर चर्चा हो। यह समय पूर्णतः आप दोनों का है, जिसमें एक-दूसरे के विचारों पर ध्यान केंद्रित करने का प्रयास करें।
- टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल करें: आज की इस तकनीकी दुनिया में प्रत्येक व्यक्ति डिजिटल माध्यमों के महत्व से भली-भांति परिचित है। आपसी जुड़ाव को निरंतर जीवंत रखने के लिए मोबाइल फोन का उपयोग करें। जब पति अपने कार्यक्षेत्र (ऑफिस) में हों, तो उन्हें एक आत्मीयता से भरा संक्षिप्त संदेश (Message) भेजें। इससे उन्हें यह सुखद अहसास होगा कि व्यस्त दिनचर्या में भी आप केवल उनके बारे में सोच रही हैं, जिससे कामकाजी तनाव के बीच भी वे आपको मिस करेंगे।
भाग 3. अचूक तरीके: बच्चे होने के बाद हसबैंड को कैसे खुश रखें?
जैसा कि हमने कुछ देर पहले बताया कि एक स्त्री के जीवन में विवाह के तुरंत बाद पति के रूप में एक अनमोल आत्मीय संबल होता है। लेकिन शिशु के जन्म के पश्चात उनके जीवन में दो अत्यंत महत्वपूर्ण उत्तरदायित्व और खुशियाँ आ जाती हैं—एक पति और दूसरा उनकी संतान। एक महिला के लिए इन दोनों ही अनमोल संबंधों का संतुलित ढंग से निर्वहन करना आवश्यक होता है।
संतान प्राप्ति के बाद बच्चे की तरफ उसकी माता का स्वाभाविक और नैतिक झुकाव अधिक होना पूर्णतः प्राकृतिक है, किंतु ऐसी परिस्थितियों में भी दांपत्य जीवन के सामंजस्य को बनाए रखने का मुख्य दायित्व पत्नी पर ही होता है। ऐसे में आपसी प्रेम और आत्मीयता की उपस्थिति पति-पत्नी के मध्य संबंधों को इन चुनौतीपूर्ण हालातों में भी आंतरिक मजबूती प्रदान करती है।
अनेक व्यावहारिक शोधों में देखा गया है कि आपसी संवाद और खुशहाल पारिवारिक माहौल पुरुषों के मन को मानसिक रूप से तरोताज़ा रखने में अत्यधिक मददगार साबित होता है। मनोविज्ञान के सिद्धांतों के आधार पर यदि आप भी अपने जीवनसाथी के चेहरे पर वही पुरानी प्रसन्नता देखना चाहती हैं, तो निम्नलिखित व्यावहारिक तकनीकों (Techniques) का उपयोग समय और परिस्थिति के अनुसार कर सकती हैं:
1. पार्टनरशिप की भावना जगाएं (Share the Work)
शिशु से संबंधित दैनिक कार्यों में अपने पति को अवश्य शामिल करें; जैसे कि डायपर बदलने, बच्चे को डकार दिलाने या उसकी मालिश करने जैसे छोटे-छोटे कामों में। जब आप दोनों एक टीम की तरह मिलकर ये कार्य करेंगे, तो आपको एक-दूसरे से खुलकर बात करने और मन के विचार साझा करने का सुंदर अवसर प्राप्त होगा। इसकी सुखद परिणति दिनभर के कार्यभार व मानसिक शिथिलता के कम होने और आपसी जुड़ाव के और अधिक सुदृढ़ होने के रूप में दिखाई देगी।
2. वीकेंड पर 'होम डेट नाइट' प्लान करें
समय की व्यस्तता और शिशु की सुरक्षा के कारण वर्तमान समय में बाहर जाना थोड़ा कठिन हो सकता है। ऐसी स्थिति में, बच्चे के सो जाने के पश्चात घर के लिविंग रूम में ही 'होम डेट नाइट' की प्लानिंग करना सबसे सुरक्षित और सर्वोत्तम विकल्प सिद्ध होता है।
इस विशेष समय के लिए किसी भारी तैयारी की आवश्यकता नहीं है। रिश्ते में नवीनता और उत्साह लाने के लिए कमरे में मंद रोशनी या कैंडल लाइट (Candle Light) जलाएं, उनका पसंदीदा भोजन ऑर्डर करें, या साथ में बैठकर कम आवाज़ पर कोई सुंदर फिल्म देखें। हमने यहाँ 'कम आवाज़' (Low Volume) की चर्चा विशेष रूप से इसलिए की है क्योंकि आवाज़ तेज़ होने पर शिशु के नींद से अचानक जाग जाने की संभावना बढ़ जाती है, जिससे आपकी सुंदर प्लानिंग अधूरी रह सकती है।
3. उनकी तारीफ करें और आभार जताएं
मनोविज्ञान कहता है कि प्रत्येक मनुष्य को अपने कार्यों की सराहना (Appreciation) अत्यंत प्रिय होती है, चाहे वह स्त्री हो या पुरुष। शिशु की देखरेख अथवा घरेलू कार्यों में उनके द्वारा किए गए छोटे से सहयोग पर भी उनकी प्रशंसा करते हुए 'Thank You' अवश्य बोलें। यह सूक्ष्म आभार उनके उत्साह को दोगुना कर देगा और वे भावनात्मक रूप से आपके और अधिक समीप आएंगे।
4. खुद के लिए भी समय निकालें (Self-Care)
स्त्री इस संसार में प्रकृति की सबसे सशक्त और अनुपम कृति है। यदि वह एक नूतन जीवन को जन्म देने का सामर्थ्य रखती है, तो वह किसी भी चुनौती का सामना करने में पूर्णतः सक्षम है। पारिवारिक संतुलन बनाए रखना, दांपत्य जीवन में आत्मीयता का संचार करना और शिशु की देखरेख करना उसके लिए कोई दुष्कर कार्य नहीं है।
मातृत्व के प्रारंभिक दौर में महिलाओं के मन में कुछ स्वाभाविक संशयों जैसे—"अपने पति को खुश कैसे रखें?" या "बच्चे के जन्म के बाद उन्हें भावनात्मक रूप से करीब कैसे लाएं?" का आना अत्यंत सामान्य है।
यदि आपके अंतर्मन को भी ऐसे विचार प्रभावित कर रहे हैं, तो इन सभी दुविधाओं का एकमात्र प्रभावी समाधान यह है कि पारिवारिक उत्तरदायित्वों के मध्य अपने व्यक्तिगत अस्तित्व (Self-Care) को ओझल न होने दें। अपनी सेहत, स्किन केयर और परिधानों की सहजता पर अवश्य ध्यान दें। विज्ञान कहता है कि एक स्वस्थ शरीर बाह्य सौंदर्य के साथ-साथ आंतरिक आत्मविश्वास को भी जागृत करता है। आपका यह बढ़ा हुआ आत्मविश्वास वैवाहिक जीवन में किसी भी प्रकार की मानसिक नीरसता को स्वतः ही समाप्त कर देगा।
5. वीक में एक बार परिवार की मदद लें
माह में कम से कम एक या दो बार वीकेंड पर शिशु को उसके दादा-दादी, नाना-नानी या किसी अन्य भरोसेमंद रिश्तेदार के पास 2-3 घंटे के लिए स्नेहपूर्वक छोड़ें। इस संक्षिप्त समय में आप दोनों घर की व्यस्तताओं से बाहर निकलकर साथ में डिनर कर सकते हैं या किसी लॉन्ग ड्राइव पर जा सकते हैं, जिससे रिश्ते में नयापन बना रहेगा।
निष्कर्ष (Conclusion)
यह सोचना सर्वथा एक मानसिक भ्रम मात्र है कि शिशु के जन्म के पश्चात पति-पत्नी का पारस्परिक संबंध शिथिल पड़ जाता है, जबकि व्यावहारिक वास्तविकता इसके ठीक विपरीत है। संतान वह अनमोल और आत्मीय कड़ी होती है जो दंपत्ति के उत्तरदायित्वों के साथ-साथ उनके भावनात्मक जुड़ाव को पहले से कहीं अधिक मजबूती प्रदान करती है। माता-पिता बनना जीवन की एक अत्यंत सुंदर और प्रगतिशील अवस्था है, जिसका आपसी आत्मीय जीवन पर कोई नकारात्मक प्रभाव नहीं पड़ना चाहिए। वास्तव में, बच्चों के आगमन से वैवाहिक जीवन में दूरियां नहीं आतीं, बल्कि उत्तरदायित्वों के सांझा निर्वहन से नजदीकियां और अधिक प्रगाढ़ हो जाती हैं।
याद रखें कि दैनिक जीवन में किए गए छोटे-छोटे सकारात्मक बदलाव, खुली बातचीत और थोड़े से साझा प्रयास आपकी शादीशुदा जिंदगी में फिर से वही पुरानी आत्मीयता, आदर और खुशियाँ वापस ला सकते हैं जो विवाह के शुरुआती सुनहरे दिनों में थे। तो फिर विलंब किस बात का, आज ही से अपने पति को एक प्यारा सा टेक्स्ट मैसेज भेजकर इस सुंदर बदलाव की शुरुआत करें।
डिक्लेरेशन (Declaration): इस लेख में दी गई समस्त जानकारी सामान्य जागरूकता, व्यावहारिक पुरुष मनोविज्ञान और पारिवारिक पैरेंटिंग अनुभवों के प्रामाणिक सिद्धांतों पर आधारित है। यह किसी भी प्रकार की व्यावसायिक चिकित्सा, चिकित्सा विज्ञान, आधिकारिक विवाह परामर्श (Marriage Counseling) अथवा मनोवैज्ञानिक उपचार का विकल्प नहीं है। प्रत्येक व्यक्ति और परिवार की शारीरिक व मानसिक परिस्थितियाँ भिन्न हो सकती हैं। यदि आप या आपके जीवनसाथी किसी गंभीर आंतरिक तनाव अथवा आपसी मतभेद से गुज़र रहे हैं, तो किसी प्रमाणित विशेषज्ञ या मैरिज काउंसलर से व्यक्तिगत संपर्क अवश्य करें।

Comments
Post a Comment